Haryana news : हरियाणा बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत, ट्रांसफर पॉलिसी बदलने की तैयारी तेज

Haryana news : हरियाणा बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत, ट्रांसफर पॉलिसी बदलने की तैयारी तेज

राजधानी चौपाल, चंडीगढ़। (Haryana news) : हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बिजली कर्मचारियों को बड़ी राहत देने वाले कई अहम फैसलों के संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ कहा कि सरकार का उद्देश्य केवल मुआवजा देना नहीं, बल्कि कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है ताकि ड्यूटी के दौरान किसी कर्मचारी की जान जोखिम में न पड़े।

ऑल हरियाणा पावर कॉरपोरेशंस वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारियों के साथ हुई महत्वपूर्ण बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं, ट्रांसफर नीति, पदोन्नति और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। 

ऊर्जा मंत्री ने ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी में बदलाव के संकेत देते हुए कहा कि सरकार द्वारा गठित 11 सदस्यीय समिति को यूनियन के सुझाव भेजे जाएंगे। इन सुझावों के आधार पर ऐसी नीति तैयार की जाएगी, जिससे कर्मचारियों को व्यवहारिक स्तर पर आने वाली परेशानियों का समाधान हो सके। साथ ही खाली पदों पर अस्थायी तबादलों के मामलों में भी सकारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

Haryana news : अनिल विज के आदेश, प्रमोशन फाइल नहीं हो लंबित

पदोन्नति को लेकर भी मंत्री विज ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कर्मचारी की प्रमोशन फाइल अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर हरियाणा और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगमों में समान नियमों के तहत पारदर्शी तरीके से पदोन्नति सुनिश्चित की जाए।

Must Read Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन Railway news : अमृत भारत स्टेशन योजन के तहत जींद व नरवाना जंक्शन की बनी नई बिल्डिंग का उद्घाटन

ऊर्जा मंत्री ने यह भी कहा कि वह स्वयं ट्रांसफर और प्रमोशन से जुड़ी फाइलों की टाइमलाइन पर नजर रखेंगे ताकि कर्मचारियों को देरी का सामना न करना पड़े। इससे विभागीय कामकाज में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है।

बैठक में कर्मचारियों को रिस्क भत्ता देने की मांग भी उठी। इस पर मंत्री ने अन्य राज्यों और विभागों की नीतियों का अध्ययन कर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बिजली चोरी रोकने और दो फीडरों से बिजली लेने वाले डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के आदेश भी जारी किए गए।

ऊर्जा विभाग के इन फैसलों को बिजली कर्मचारियों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे ट्रांसफर, प्रमोशन और सुरक्षा से जुड़ी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं के समाधान की उम्मीद बढ़ गई है।

Rahul Hindustani

Rahul Hindustani

राहुल हिंदुस्तानी हरियाणा की पत्रकारिता में सक्रिय एक निर्भीक और जनसरोकारों से जुड़े पत्रकार हैं। वे साप्ताहिक समाचार पत्र “राजधानी चौपाल” के संपादक एवं स्वामी हैं, जिसके माध्यम से वे आम जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाते हैं। हरियाणा के विभिन्न जिलों में सक्रिय राहुल हिंदुस्तानी जमीनी मुद्दों, प्रशासनिक मामलों और राजनीतिक गतिविधियों पर सटीक व निष्पक्ष रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—तथ्य आधारित खबरें, बेबाक अंदाज और जनहित को प्राथमिकता। “राजधानी चौपाल” आज एक भरोसेमंद उभरता हुआ मंच बन चुका है, जो स्थानीय खबरों को तेजी और विश्वसनीयता के साथ लोगों तक पहुँचाता है।

होम राज्य चुनें
Live TV Shorts
शॉर्ट न्यूज

Categories